एम पी बीजेपी में 5 प्रदेश महामंत्रियों की नियुक्ति

वीडी शर्मा ने मंगलवार को प्रदेश कार्यकारिणी के लिए 5 महामंत्रियों के नाम का ऐलान कर दिया है। इसमें रणवीर सिंह रावत, हरिशंकर खटीक, शरतेंदु तिवारी, भगवानदास सबनानी और कविता पाटीदार हैं। महामंत्रियों की सूची में सिर्फ एक महिला को जगह मिली है। वीडी शर्मा ने महामंत्रियों की नियुक्ति में क्षेत्रीय संतुलन का भी ख्याल रखा है।शिवराज मंत्रिमंडल की तरह संगठन का विस्तार भी पिछले 6 महीने से लटका हुआ है। वीडी शर्मा अध्यक्ष बनने के बाद अभी तक अपनी नई टीम गठित नहीं कर पाए हैं। 6 महीने के माथापच्ची के बाद सिर्फ 5 महामंत्रियों की नियुक्ति कर पाए हैं। ऐसे में सवाल है कि संगठन में बाकी नियुक्तियां कब होंगी। हालांकि चर्चा है कि टीम वीडी के विस्तार में भी मंत्रिमंडल की तरह कुछ पेंच फंसा हुआ है।