भारत की संप्रभुता और अखंडता के लिए उठाया गया कदम
भारत सरकार ने चीन के खिलाफ एक और डिजिटल स्ट्राइक की है। सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने बुधवार को मोबाइल गेम पबजी समेत 118 मोबाइल एप्लीकेशन पर प्रतिबंध लगा दिया है। चीन के मोबाइल एप्स पर भारत की यह तीसरी डिजिटल स्ट्राइक है। इससे पहले जून अंत में भारत ने टिकटॉक समेत चीन के 47 एप्स पर प्रतिबंध लगाया था और उसके बाद जुलाई अंत में 59 चीनी एप्स प्रतिबंधित किए थे। सरकार ने इस फैसले के पीछे राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला दिया है।मंत्रालय ने इस संबंध में जारी एक विज्ञप्ति में कहा है कि सरकार ने 118 मोबाइल एप्स पर प्रतिबंध लगाया है जो भारत की संप्रभुता और अखंडता, भारत की रक्षा, राज्य की सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था के लिए खतरा हैं। मंत्रालय ने कहा कि उसे विभिन्न सूत्रों से कई शिकायतें मिली हैं और कई ऐसी रिपोर्ट्स आई हैं जिनमें पता चला है कि एंड्रॉयड और आईओएस प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कई मोबाइल एप उपयोगकर्ताओं का डाटा चुरा रहे थे और भारत से बाहर लोकेशंस पर अव्यवस्थित तरीके से भेज रहे थे।भारत सरकार ने आज एक बड़ी कार्यवाही करते हुए PUBG सहित चीन के 118 मोबाइल ऐप्स को बैन कर दिया है। इनमें पबजी जैसा बड़ा गेमिंग एप भी शामिल है जो किशोरों में काफी लोकप्रिय है। दो दिन पहले चीन की ओर से फिर से आक्रामकता दिखाने और भारतीय सेना की ओर से हुए प्रतिकार के बाद यह फैसला लिया गया है। चीन से टकराव बढ़ने के बाद से अब तक भारत सरकार चीन से जुड़े 224 मोबाइल एप पर रोक लगा चुकी है। इसमें कई क्लोन हैं। इन ऐप्स से देश की सुरक्षा के सेंध का खतरा बताया गया है। प्रायवेसी के उल्लंघन के साथ ही ये राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए भी खतरा बताए गए हैं। इस लिस्ट में गेमिंग चायनीज ऐप्स शामिल हैं। इलेक्ट्रानिक्स और आईटी मंत्रालय की ओर से लिए गए इस फैसले में जिन मोबाइल एप को प्रतिबंधित किया गया है, उनमें गेमिंग एप पबजी के अलावा बायडू, वी-चैट, लूडो वर्ल्ड, चेस रेस, गेम आफ सुल्तांस, यूकू, वीपीएन फार टिकटाक, यू-लाइक, टनटन जैसे एप शामिल है।दरअसल एक एप को बैन करने के बाद उसका क्लोन मार्केट में आ जाता है। सरकार ने इसकी पड़ताल कर उसे भी बैन किया है। मंत्रालय के मुताबिक यह फैसला सुरक्षा, संरक्षा और भारतीय संप्रभुता के लिहाज से लिया गया है। इससे पहले सरकार ने 15 जून को 57 चीनी ऐप्स को तब बैन कर दिया था जब गलवन घाटी में चीनी सैनिकों के साथ भारतीय सेना की झड़प हुई थी और दोनों देशों के बीच तनाव गहरा गया था। तब सरकार ने मशहूर ऐप Tiktok को भारत में बैन कर दिया था। इसके बाद 47 ऐप्स पर प्रतिबंध लगाया गया। चाइनीज ऐप्स को भारत में तीसरी बार बड़ा झटका लगा है।