भोपाल- रामानंद सागर द्वारा निर्मित रामायण में श्री राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल को भारत सरकार से सर्वोच्च सम्मान प्राप्त हो इसके लिए श्री अरुण गोविल के समर्थक सुरेंद्र रघुवंशी ने सोशल मीडिया पर मुहीम चलाकर मांग की हे।
सुरेंद्र रघुवंशी भोपाल मध्य प्रदेश के निवासी हैं और जाने माने समाज सेवक हैं सोशल मीडिआ के माध्यम से भारत सरकार से मांग की हैं कला के क्षेत्र में भारत सरकार ने कई लोगों को सम्मान दिया है और अरुण गोविल ने अपने अभिनय से भगवान श्री राम की जीवंत किरदार निभाया है देखने का में सभी लोगों ने उस छवि में भगवान् श्री राम के दर्शन किये। कई भक्त तो उन्हें ही भगवान् मानकर उनकी फोटो को पूजा घर में रख कर पूजा करने लगे।
रामायण एक बहुत ही सफ़ल भारतीय टीवी श्रृंखला है, जिसका निर्माण, लेखन और निर्देशन रामानंद सागर के द्वारा किया गया था। 78 कड़ियों के इस धारावाहिक का मूल प्रक्षेपण दूरदर्शन पर 25 जनवरी 1987 से 31 जुलाई 1988 दिन तक रविवार के दिन सुबह 09:30 बजे किया गया था। उस समय भी रामायण को देखने के लिए सभी लोग अपने काम धंधे को छोड़कर देखते थे और यह धारावाहिक बहुत लोकप्राय हुया।
और आज जब पुरे विश्व में एक महामारी फैली है तो भारत सरकार ने अपने दूरदर्शन केंद्र पर रामायण का प्रसारण किया जिसको सूर्ये विश्व में देखा गया।
दूरदर्शन की ओर से जारी की गई जानकारी के अनुसार, दुनिया भर में 16 अप्रैल को प्रसारित होने वाले चरण को 7.7 करोड़ दर्शकों ने देखा, जिसके बाद यह सबसे अधिक देखा जाने वाला धारावाहिक बन गया है।
भगवान् श्री राम मर्यादपुर्षोत्तम राम है और श्री राम जी ने अपने आदर्श जीवन चरित्र से पूरी मानव जाति को आदर्श जीवन जीने के लिए प्रेरणा दी, श्री राम के किरदार को अरुण गोविल जी ने अपनी अभिनय क्षमता से वखूवी अदाया और सभी ने उनकी छवि में श्री राम को देखा। जिससे हर व्यक्ति को एक आदर्श जीवन जीने की प्रेरणा मिलती है।
मुहीम सम्मान की