फोर्ब्स की सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में निर्मला सीतारमण

वित्‍त मंत्री Nirmala Sitharaman सहित तीन भारतीय महिलाओं को Forbes की विश्‍व की 100 सर्वाधिक पॉवरफुल महिलाओं की सूची में शामिल किया गया है। 34 वें स्थान पर हैं। भारत की पहली महिला वित्त मंत्री, सीतारमण ने देश की रक्षा मंत्री के रूप में भी काम किया है। सूची में HCL Corporation CEO, Executive Director Roshni Nadar Malhotra और Biocon की संस्‍थापक Kiran Mazumdar-Shaw के नाम हैं। फोर्ब्स 2019 की सूची 'द वर्ल्डस 100 मोस्ट पावरफुल वुमन' में जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल ने शीर्ष स्थान हासिल किया है, जबकि दूसरे स्थान पर यूरोपीय सेंट्रल बैंक की अध्यक्ष क्रिस्टीन लेगार्दे और तीसरे स्थान पर यूएस हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी हैं। सूची में बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना (29) भी हैं। फोर्ब्स ने कहा, "2019 में दुनिया भर में महिलाओं ने काफी काम किया। महिलाओं ने सरकार, व्यापार, समाजसेवा और मीडिया में लीडरशिप दिखाई।